फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद फिर बूथों पर खत्म हई वैक्सीन, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पैदा हुआ वैक्सीन का संकट कम होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बूथों पर एक बार फिर वैक्सीन खत्म हो जाने की वजह से टीकाकरण के लिए आए लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। नाराज लोग पहले तो हंगामा किया फिर अपनी भड़ास फोन के जरिए अधिकारियों पर निकाल रहे हैं। वैक्सीन का संकट कब तक खत्म होगा अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

जिले में जहां सौ से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण होता था वहीं वैक्सीन की कमी की चलते यह संख्या घटकर 17 रह गई। इसके बाद भी इन बूथों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं पहुंच रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद यहां पर भी वैक्सीन खत्म हो गई। पहली डोज लगवाने वालों की बात दूर दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे भारी संख्या में लोगों को वैक्सीन खत्म होने की बात कह वापस कर दिया गया।
लोगों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन मिला जमकर नाराजगी जताते हुए अपनी भड़ास भी निकाली। इस बाबत सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि हमारे पास 66 सौ डोज वैक्सीन के उपलब्ध थे जिन्हें टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भेज दिया गया था। लेकिन इस समय टीका लगवाने के लिए भीड़ इतनी ज्यादा आ रही है कि वैक्सीन दोपहर बाद खत्म हो जा रही है। इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि वैक्सीन का जो संकट उत्पन्न हुआ है वह बहुत जल्द दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

कर्मियों पर लगाया मनमानी का आरोप
टीका लगवाने वाले रामपाल, शत्रोहन, देवीदयाल, गौरी प्रसाद ने बताया कि दूसरी डोज लगवाने के लिए तीन दिन से केंद्र पर आ रहे हैं और हर बार वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि यहां पर तैनात कर्मचारी जान पहचान वालों को अंदर कमरे मेें बुलाकर वैक्सीन लगवा देते हैं। जब हम लोगों ने विरोध किया तो वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर हमें वापस कर दिया गया। यहां पर तैनात कर्मचारी पूरी तरह से मनमानी कर लोगों से सीधे मुंह बात तक नहीं करते हैं।
नहीं शुरू हुआ क्लस्टर अभियान
जिले एक जुलाई से शुरू होने वाला क्लस्टर अभियान वैक्सीन की कमी की वजह से शुरू नहीं हो सका। सूत्रों का कहना है कि वैक्सीन का जो संकट पैदा हुआ है यह फिलहाल एक सप्ताह में दूूर हो पाएगा इसके आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। यदि अभियान शुरू होता है तो जिले को प्रतिदिन कम से कम 50 हजार डोज की जरूरत होगी लेकिन विभाग को पांच हजार डोज भी प्रतिदिन नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें