फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार का बिजली बिल देख मजदूर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते दिहाड़ी मजदूर ने सोमवार की देरशाम खुदकुशी कर ली। परिवारीजनों ने बताया कि जब से बिजली का बिल आया था तभी से वह काफी परेशान रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी रियाज ने सोमवार की देरशाम फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि हम लोग दिहाड़ी मजदूर हैं और प्रतिदिन कमाते हैं उससे जो मिलता है उसी से परिवार का भरण पोषण होता है। आरोप है कि उजाले की कोई व्यवस्था न होने पर हम लोगों ने बिजली का कनेक्शन लिया था। लेकिन तीन माह पहले स्मार्ट मीटर लगा दिया गया।
जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिल काफी ज्यादा आ रहा था। लेकिन दो दिन पूर्व पावर कॉर्पोरेशन ने 18 हजार रुपये का बिल भेज दिया। जब से बिल आया था तभी से रियाज इस बात को लेकर परेशान रहा करता था कि आखिर वह इतना बिल कहां से जमा करेगा। क्योंकि उसके पास इतना पैसा नहीं है।
विज्ञापन

इसको लेकर उसने कई बार पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत भी की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ जहांगीराबाद दर्शन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें