फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला मछुआरे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के कजियापुर गांव के पास आम के बाग में एक मछुआरे का शव रस्सी के फंदे से पेड़ में लटका मिला। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के लौकाई गांव निवासी नान्हे निषाद के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

रामनगर पुलिस की माने तो नान्हे निषाद करीब तीन साल से थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अपने बहनोई के यहां रहकर मछली पकड़कर बेचने का काम करता था। जिसका शव सोमवार सुबह आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक का एक बेटा है जो चंडीगढ़ में रहता है। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें