फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Tue, 10 Mar 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित रेडियो कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक राम नरेश रावत की रविवार शाम दिल का दाैरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल पर अंतिम सलामी देकर पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके घर भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से बलरामपुर जिले के निवासी राम नरेश रावत पुलिस रेडियो विभाग में प्रधान परिचालक (यांत्रिक) के पद पर तैनात थे। वह बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी सुमिता रावत, पुत्र अभिषेक तथा दो पुत्रियां सौम्या और अपूर्वा हैं। पुत्र अभिषेक गुवाहाटी में नौकरी करते हैं, जबकि पुत्री सौम्या एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। रविवार को ड्यूटी के दौरान पुलिस लाइन स्थित रेडियो कार्यालय में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने तुरंत परिवार को सूचना दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दिल का दाैरा पड़ने से मौत की पुष्टि की। पुत्री सौम्या ने बताया कि पिता का मधुमेह का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें