छात्र छात्राओं ने कालाधन, आतंकवाद एवं भ्रष्टाचारियों के विरोध में निकाली ंरैली
- फोटो : अमर उजाला
1000 व 500 रुपये के नोटों के बंद करने से भ्रष्टाचारियों में खलबली मची हुई है। केंद्र सरकार के समर्थन में साई महाविद्यालय व लॉ कालेज की छात्र-छात्राओं ने शनिवार को रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
शनिवार को कस्बे के बेलहरा मार्ग पर स्थित साई महाविद्यालय और लॉ कालेज की छात्र-छात्राओं ने कालाधन, आतंकवाद एंव भ्रष्टाचारियों के विरोध में रैली निकाली। उन्होंने केन्द्र सरकार के नोटबन्दी किये जाने से परेशान लोगों को जागरूक किया। छात्र नारे लगा रहे थे कि एक तीर तीन वार कालाधन, आतंकवाद और भ्रष्टाचार। छात्रों ने सरकार के इस निर्यण को धैर्यपूर्वक समर्थन देने की अपील की।
छात्रों ने कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, एचडीएफसी के बाहर लाइनों में खडे़ लोगों को जलपान भी कराया और देश हित में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक विपिन राठौर, तेज मणी, दुर्गेश, राजमणी मिश्र,रोहित, शिवम राव, अंजू वर्मा, अंकिता, शुभम गुप्ता सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अध्यापक मौजूद थे।