फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जलयात्रा निकाल विद्यार्थियों ने किया जागरूक

Wed, 19 Jul 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। कस्बे के यूनियन इंटर कॉलेज से मंगलवार को डीएफओ रुस्तम परवेज, प्राचार्य कमलेश सिंह व पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने जलयात्रा निकाली और पौधरोपण के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन


भूगर्भ जल सप्ताह के तहत पीजी कॉलेज में प्राचार्य की ओर से संयुक्त रूप से ब्रह्म कलश का पूजन-अर्चन करके पौधरोपण किया गया। एसडीएम अनुराग सिंह व नायब तहसीलदार अभिषेक यदुवंशी ने भी कॉलेज पहुंचकर परिसर में पौधे रोपे। इसके बाद अतिथियों ने भूगर्भ जल संचयन संरक्षण व संवर्धन पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, रंगोली, चित्रकला, निबंध, कविता लेखन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


इसके अलावा विद्यार्थियों ने वृक्ष पूजन व रक्षासूत्र बंधन भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। हम सभी लोग मिलकर संकल्प लेंगे कि जल बर्बाद नहीं करेंगे। जल का संचयन व संरक्षण करेंगे। लोगों को जागरूक करेंगे कि जल है तो कल है। इसके बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं। इस मौके पर प्रोफेसर एचके मिश्रा, विश्वेश कुमार मिश्र, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. केपी सिंह, ओम कुमार वर्मा, अमरजीत सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, डॉ. आलोक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें