फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत, लगाया जाम

Sun, 20 Mar 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के दरामनगर गांव के पास सतरिख मार्ग पर ट्राली-ट्रैक्टर से कुचल कर हुई बच्चे की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में सतरिख मार्ग पर रविवार की शाम एक गांव के बाहर साइकिल चला रहे दस वर्षीय बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बालक शहर के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन


छात्र की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जहां ट्रैक्टर चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी वहीं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वहीं तहसील के विनियमित क्षेत्र में तैनात बड़े बाबू भी रविवार की दोपहर हादसे का शिकार हुए थे जिनकी मौत लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में हुई है। मसौली क्षेत्र में भी गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ट्रक की टक्कर से तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के दरामनगर निवासी शिवा वर्मा (10) पुत्र शंकर शहर के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। रविवार की शाम शिवा गांव के बाहर साइकिल चला रहा था तभी सतरिख-बाराबंकी मार्ग पर आ रही तेज रफ्तार टैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शिवा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणोें ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया व ट्रैक्टर-ट्रॉली भी कब्जे में ले ली। इसके बाद ग्रामीणोें ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई करने के साथ ही सतरिख मार्ग पर जाम लगा दिया। मृतक के परिवारीजन पीड़ित परिवार को दस लाख की आर्थिक मदद व ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मामले की जानकारी पर सतरिख व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणोें के चुंगल से मुक्त कराया। खबर लिखे जाने तक कोतवाल रवींद्र सिंह, सीओ सिटी तौकीर अहमद खान ग्रामीणों से वार्ता कर मामला शांत करने में लगे है लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।

वहीं शहर के मुंशीगंज गली निवासी अजय द्विवेदी(50) सदर तहसील के विनियमित क्षेत्र में बडे़ बाबू के पद पर तैनात थे। रविवार की दोपहर लखनऊ जाते समय अजय द्विवेदी की बाइक में आलापुर के पास हाईवे पर कार ने टक्कर मार दी थी।

गंभीर रूप से घायल अजय को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था जहां देर शाम उनकी मौत हो गई है। उधर मसौली थाना क्षेत्र के दुर्गापुर नौबस्ता निवासी ननकऊ, इसरार व कमलेश रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर खेत जा रहे थे तभी बिंदौरा के पास गोंडा मार्ग पर एक ट्रक ने ट्रैैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को सीएचसी मसौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें