फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सजे बाजार, उमड़े खरीदार

Sat, 19 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
होली में उमड़े ख्‍ारीदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली में चंद दिन ही हैं बाजार रंगों व मिठाई व कपड़ों आदि से सज चुका है। अलमस्त और मदमस्त बच्चों की टोली ने अपनी पिचकारी में पानी भरकर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। बच्चे पिचकारियों में पानी भर लोगों पर डाल रहे हैं। मुट्टी भर रंग होली में ऐसी छटा बिखरते हैं कि मन इन रंगों में घुल जाता है।
विज्ञापन


रंगो के त्योहार को लेकर बाजार देर रात तक गुलजार हो रहा है। रेडीमेड गारमेंट, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स का बाजार गरम है बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इससे इतर दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

बाजारों में छाई रौनक
होली के उल्लास का रंग फिजाओं में दिखने लगा है। बाजार में रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे.. अवध में होली खेलैं रघुबीरा.. आदि गीत गूंज रहे हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने अलग तरह से दुकानें सजा रखी हैं। बाजार में खानपान सामग्री की दुकानें सज गई हैं और कपड़ों की बाजार में रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


सिल्क साड़ी की डिमांड ज्यादा
रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी राजेश गुप्ता किल्टू बताते हैं कि बच्चों के कपड़ों में गाउन सूट, फ्राक सूट, फ्राक गाउन सूट, मोदी ड्रेस, पैंट-शर्ट, बैलून पैंट सूट की डिमांड ज्यादा है। इसके अलावा नेट सिल्क साड़ी लोगों की पसंद बनी हुई है। सूटिंग शर्टिंग विक्रेता गजेंद्र कुमार ने बताया कि ब्रांडेड पैकसूट सियाराम, रेमण्ड काफी पंसद किया जा रहा है।

केसरिया गुझिया का स्वाद अलग
गुझिया, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स के बाजार गरम है। दुकानदारोें ने लोगों को आकर्षित करने के लिए ड्राई फ्रूट्स की होली स्पेशल पैकिंग तैयार की है। बाजार में ड्राई फ्रूट्स 6 सौ रुपये से लेकर दो हजार तक की पैकिंग में मौजूद है। गुझिया व मिठाइयों में बीते वर्ष की तुलना में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गुझिया विक्रेता नीरज यादव ने बताया कि गुझिया बनाने का कार्य शुरू हो गया है। आर्डर पर भी गुझिया बनाई जा रही है। सरस्वती स्वीट्स के रवीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार बाजार में केसरिया गुझिया स्पेशल तौर पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन


गुझिया के रेट-
रस वाली गुझिया        440 रुपये प्रतिकिलो
खोया गुझिया            480 रुपये प्रतिकिलो
केसरिया गुझिया          520 रुपये प्रतिकिलो
काजू मेवा गुझिया          960 रुपये प्रतिकिलो
सामान्य गुझिया             220 रुपये व 280 रुपये प्रतिकिलो

स्वीट्स के रेट-
जनरल स्वीट्स           400 रुपये प्रतिकिलो
काजू पेड़ा                 800 रुपये प्रतिकिलो
काजू केसर                960 रुपये प्रतिकिलो
शुगर फ्री स्वीट्स           960 रुपये प्रतिकिलो
काजू गिलौरी               980 रुपये प्रतिकिलो
अंजीर किंग               1000 रुपये प्रतिकिलो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें