फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में करंट से छात्रा की मौत

Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसा इस्लामिया फैजल उलूम में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा बुधवार को कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। आननफानन में शिक्षकों ने छात्रा को सीएचसी देवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों के हंगामा करने पर मदरसा संचालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
देवा कोतवाली क्षेत्र के सरोसना तकिया मजरे मामापुर निवासी रुखसार (11) पुत्री राजू देवा कस्बे में संचालित मदरसा इस्लामिया फैजल उलूम में कक्षा एक की छात्रा थी। बुुधवार को करीब साढ़े तीन बजे छात्रा पानी पीने के लिए नल की ओर जा रही थी। रास्ते में रखे कूलर में उसका हाथ लग गया।

कूलर में करंट उतर आया था। जिससे छात्रा उसकी चपेट में आ गई। वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं के शोर मचाने पर शिक्षकों ने आननफानन में तार खींचकर उसे कूलर से अलग किया। उसे सीएचसी देवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि छात्रा की मौत के बाद मदरसा प्रबंधक अली वारिस कादरी परिवारीजनों से शव घर ले जाकर दफनाने का जोर देते हुए मामले को दबाने का प्रयास करता रहा। परिवारीजन मदरसा प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ता देख मदरसा प्रबंधक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदरसा प्रबंधक अली वारिस कादरी उर्फ गुड्डू का कहना है कि छात्रा को करंट मदरसे के बाहर रखे कबीर बेग के कूलर से लगा है, जिससे उसकी मौत हो गई।     

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
सात भाई बहनों में चौथे नंबर पर रुखसार पढ़ने में बहुत तेज थी। पिता राजू का कहना है कि गरीबी के कारण उसे मदरसे में पढ़ाई के लिए भेजता था। अगर हालात ठीक होते तो उसे अच्छे स्कूल में भेजता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। तिरपाल तानकर रह रहे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें