फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हेलमेट-सीटबेल्ट व मोबाइल के इस्तेमाल पर सख्ती, 71 चालान, 8 वाहन सीज

Thu, 08 Jan 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पाए जाने पर चालान करतीं एआरटीओ अंकिता शुक्ला।
विज्ञापन
बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आठ से 14 जनवरी तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पहले ही दिन बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट व सीटबेल्ट वाहन संचालित करते पाए जाने पर 20 वाहनों का चालान किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया।
यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी ने कुर्सी-बाराबंकी मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग न करने, मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बकाया टैक्स, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, ओवरलोडिंग व परमिट उल्लंघन के मामलों में 51 चालान काटे गए, जबकि आठ वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों को रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने की सख्त चेतावनी दी। सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट बांटे गए। पीटीओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें