फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 400 व 800 मीटर दौड़ में आयुष व अनीषा ने मारी बाजी

Thu, 08 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में कबड्डी खेलते ​शिवा क्लब देवा व नूरपुर बंकी के ​खिल
विज्ञापन
बाराबंकी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पुलिस लाइन में विधानसभा स्तरीय ग्रामीण खेल लीग के तहत विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विकासखंड देवा एवं बंकी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में 400 व 800 मीटर दौड़ में आयुष ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में सुजीत प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में राजा गोस्वामी ने पहला स्थान पाया। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दीपक, 200 मीटर में सचिन अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग में 400 व 800 मीटर में अनीषा अव्वल रहीं। सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में शिव बालक क्लब देवा का दबदबा रहा। प्रतियोगिताएं सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गईं, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन नवाबगंज एसडीएम आनंद कुमार तिवारी एवं सीओ संगम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवा, नगर अध्यक्ष एवं नगर उपाध्यक्ष द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी साक्षी सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भूमिका सचान, अपूर्वा कोचर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें