फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उठान में लापरवाही बरतनी वाली मिलों पर कसा शिकंजा

Sun, 04 Jan 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। खरीदे गए सरकारी धान की उठान में राइस मिलों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। ऐसे मिलर्स को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही मिली तो जांच कराकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब एक लाख 8,184 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है, परंतु उठान अभी तक महज 58,448 एमटी हो सकी है। जबकि खरीदे गए सरकारी धान की कुटाई के लिए 50 राइस मिलों को संबद्ध किया गया है और इनमें से करीब 47 राइस मिलों को पौष्टिक चावल भी मिल चुका है। इसके बाद भी राइस मिल मालिक सरकारी धान की उठान में लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान डंप होता जा रहा है। इसका असर खरीद पर पड़ता है। किसानों को अपने धान की तौल कराने के क्रय केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बाद भी उनके धान की तौल नहीं हो रा रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ का कहना है कि संबद्ध राइस मिल मालिकों को अंतिम चेतावनी देते हुए उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाक्स
खरीदे गए धान का कराया जाएगा सत्यापन
जिले में धान खरीद को लेकर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे है। किसानों को आरोप है कि धान खरीद में चहेतों को प्राथमिकता दी जा रही। इस पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने गंभीर रुख अपनाते हुए निर्देश जारी किए हैं। एडीएम ने बताया कि धान खरीद में किसी तरह के मनमानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीधे किसानों से ही धान की खरीद की जाए। बताया कि जिन किसानों के अभिलेख लगाकर धान की तौल कराई जा रही उन सभी का सत्यापन कराया जाएगा और इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें