फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रात में आंधी-बारिश ने उड़ाई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार आधी रात के बाद आंधी-बारिश के कारण कस्बों, गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे रात को एक घंटे तक और बृहस्पतिवार सुबह भी कुछ इलाकों में दो घंटे तक संकट रहा। इसके अलावा कुछ जगहों पर फॉल्ट ने परेशान किया।
विज्ञापन

132 केवी पीजीआई ट्रांसमिशन उपकेंद्र से पूरनपुर, अमेठी, समेसी, गोसाईंगंज, भटगांव उपकेंद्र को होने वाली आपूर्ति रात दो बजे ठप हो गई। आंधी-बारिश बंद होने पर तकनीकी खामी से बंद होने वाली लाइनों को चालू किया गया। अधीक्षण अभियंता ब्रह्म पाल ने बताया कि एक घंटे तक बिजली ठप रही।
फॉल्ट से आशियाना पावर हाउस की बिजली भी रात 2:30 बजे ठप हो गई। समेसी उपकेंद्र इलाके में सुबह सात बजे बंद हुई बिजली 8:30 बजे चालू हो सकी। गोमतीनगर के वास्तुखंड-तीन में लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से 45 मिनट तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

इंदिरानगर, गोमतीनगर विस्तार में वरदान खंड, त्रिवेणीनगर, फैजुल्लागंज, मड़ियांव, भरतनगर, जानकीपुरम, डालीगंज, विकासनगर में पेटी जलने से सप्लाई प्रभावित हुई। राजाजीपुरम, पुराने शहर, ऐशबाग, आशियाना में बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति में अवरोध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें