फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मनाली की सैर कर लौटे डकैत को एसटीएफ ने दबोचा

Mon, 08 Jan 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज में 18 दिसंबर को व्यापारी के यहां हुई डकैती की वारदात में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विनोद रावत उर्फ आशू को एसटीएफ ने दबोच लिया। उसके पास से एक किलो 200 ग्राम चांदी, 1700 रुपये व एक तमंचा बरामद हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मनाली की सैर कर रहा था। बीती चार दिसंबर को ही लखनऊ लौटा था।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर की रात टिकैतगंज के व्यापारी शिवकुमार के यहां इनोवा से पहुंचे बदमाशों ने करीब तीन घंटे तक लूटपाट की थी। पुलिस 10 डकैतों को गिरफ्तार कर अब तक भारी मात्रा में चांदी व सोना बरामद कर चुकी है। कुर्सी थाना क्षेत्र के टांड चकिया गांव निवासी डकैत विनोद रावत उर्फ आशू व अफसार फरार थे। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम एसपी ने घोषित किया था।

एसटीएफ के अनुसार फरार बदमाश विनोद रावत उर्फ आशू को किसान पथ के पड़री तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह के अनुसार बदमाश ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह साथी अफसार के साथ कार से अपने दोस्त वैभव रावत के पास मनाली चला गया था। चार दिसंबर को मनाली से वापस लखनऊ आने के बाद लूटी हुई चांदी बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें