फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फर्जीवाड़ा गिराेह के सरगना मुंशीलाल को एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 18 Nov 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चार पहिया लग्जरी वाहनों को फाइनेंस कराकर फर्जीवाड़ा करने वाले गिराेह के सरगना मुंशीलाल यादव को एसटीएफ ने शुक्रवार को कुर्सी थाना क्षेत्र में दबोच लिया। करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़ा का मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाने में दर्ज था।
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार मुंशीलाल गोंडा जिले के थाना कटराबाजार के नारायणपुर कला पंचायत के दृगपालसिंह का पुरवा का निवासी है। पिछले कई साल से मुंशीलाल अपने गिराेह के सदस्यों के साथ मिलकर चार पहिया वाहनों को फाइनेंस कराकर फर्जीवाड़ा करता है। सबसे पहले वह अपने लोगों के नाम पर विभिन्न जिलों से चार पहिया वाहन फाइनेंस कर खरीदता था। कुछ किश्तें जमा करने के बाद बंद कर देता है।

ऋण की राशि ज्यादा हो जाती है तो वाहन के स्वामी का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर बैंक ऋण को एनपीए घोषित कराकर उनका सेटलमेंट कराकर अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर करा लेता है। बैंक की फर्जी एनओसी बनाकर आरटीओ ऑफिस के दलालों से कार्य करके उसे ट्रांसपोर्ट कंपनियों में लगा देता है। उसने खुद का भी फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा रखा है। शुक्रवार को एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने कुर्सी के अनवारी में एक कंपनी से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें