फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की शुरू करें तैयारी : अखिलेश

Wed, 05 Jul 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज/रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपाइयों से अपील की कि अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी को सशक्त बनाएं। मंगलवार को लखनऊ से अयोध्या जाते समय अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन


सबसे पहले सफदरगंज में सपा नेता ज्ञान सिंह यादव व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री उनके आवास पर पहुंचे, जहां ज्ञान सिंह के अग्रज हुकुम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी वयोवृद्ध मां लज्जावती से व अन्य सदस्यों से मुलाकात की। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ज्ञान सिंह यादव को निर्देश दिए कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक को सपा की नीतियों के साथ जोड़ें और पार्टी को सशक्त करें। इस मौके पर सपा जिला सचिव ओमचंद यादव, विकास यादव, रमापति यादव, जयपाल यादव, पुनीत वर्मा, सुरज लाल यादव, अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद अहमदपुर टोल प्लाजा पर करुणेश द्विवेदी, रामू यादव, अमित कुमार की अगुवाई में स्वागत किया। कोटवा सड़क पर मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद एवं पूर्व विधायक राममगन रावत की अगुवाई में स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें