फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे ऑनलाइन प्रिंट कर सकेंगे पांच सौ तक के ई-स्टांप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दस से लेकर पांच सौ रुपया तक के छोटी कीमत के स्टांप पाने को अब वेंडरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही ऑन लाइन भुगतान कर ई-स्टांप का प्रिंट मिल सकेगा। इसके लिए प्रदेश में शुरू हुई ऑनलाइन ई स्टांपिंग माड्यूल (सेल्फ प्रिंटिंग) सुविधा को जिले में शुरू किया गया है। मोबाइल पर ई स्टांपिंग एप डाउनलोड कर ई-स्टांप का सत्यापन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

घर बैठे छोटी कीमत के ई-स्टांप पाने को स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सीआरए) व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की वेबसाइट पर ऑन लाइन ई स्टाम्पिंग प्रणाली में जाकर भुगतान का पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद आवश्यक विवरण में स्टांप शुल्क की राशि, दोनों पक्षकारों का विवरण और स्टांप क्रय करने के उद्देश्य का उल्लेख करना होगा।
फिर नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड व यूपीआई से ऑनलाइन भुगतान बाद कम्प्यूटर व प्रिंटर की मदद से ई स्टांप 80 जी एमएम इक्जीक्यूटिव बांड के पेपर पर ई-स्टांप प्रिंट कर उपयोग में लाया जा सकेगा। स्टांप बिक्री में फर्जीवाड़ा रोकने को ही सरकार ने जनरल स्टांप की छपाई बंद करा ई-स्टांप की सुविधा शुरू की है। कोषागारों में छोटी कीमत के स्टांप न आने से दो गुना कीमत पर बेचे जाने से जरूरतमंद परेशानहाल थे। नयी सुविधा शुरू होने से सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी रोकने को होगी मानीटरिंग
सेल्फ प्रिंटिंग के दौरान ई-स्टांप के प्रिंट की सुविधा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को प्रस्तावित माड्यूल में मजबूत सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। कोई साफ्टवेयर की हैकिंग कर ई-स्टांप के प्रिंट निकालने का खेल तो नहीं कर रहा इसके लिए स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन आफ इंडिया लि.(सीआरए) नियमित निगरानी करेगा।
10 रुपया से पांच सौ रुपया तक के ई-स्टांप घर बैठे आनलाइन प्रिंट करने की सुविधा हर किसी को मिलेगी। इसके लिए आनलाइन स्टांप के शुल्क का भुगतान का विवरण दर्ज करना होगा। उसके बाद ई-स्टांप प्रिंट किया जा सकेगा। मोबाइल एप के जरिए इसके सत्यापन की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

ऋषिकेष पांडेय, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें