फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी के पुनरोद्धार कार्य में मनरेगा श्रमिकों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरनंदूर ा( बाराबंकी)। तीसरे चरण में फतेहपुर और निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र में शुरू हुई कल्याणी नदी की खोदाई में मनरेगा श्रमिकों का टोटा दिख रहा है। शुभारंभ के दिन भले ही जॉबकार्ड धारकों की संख्या अधिक दिखी हो लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या में कमी के चलते कल्याणी का पुनरुद्धार का कार्य धीमा हो गया है।
विज्ञापन

विकासखंड फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम टांडा निजाम अली में 27 फरवरी से आठ सौ मीटर कल्याणी नदी की खोदाई का कार्य शुरु किया गया था। वहीं इसी दिन निंदूरा क्षेत्र के ग्राम बुढ़ना में 2500 मीटर कल्याणी नदी के पुनरुद्धार का कार्य प्रारंभ हुआ था। नदी की खोदाई के प्रारंभ में बुढ़ना गांव में करीब 40 मनरेगा मजदूर लगाए गए थे लेकिन बुधवार को मात्र 14 मजदूर ही नदी की खोदाई में लगे हुए दिखे।
इसी तरह निंदूरा ब्लॉक के टाडा निजाम अली में करीब 30 मजदूर लगे थे अब मात्र 12 मजदूर ही मौके पर काम करते दिखाई दे रहे हैं। मजदूरों की घटती संख्या से जीवनदायिनी कल्याणी नदी के पुनरुद्धार का कार्य बारिश से पहले पूरा होने पर प्रश्न चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है। इन दोनों स्थानों पर 33 लाख रुपये की लागत से मनरेगा द्वारा कल्याणी नदी को संवारने का काम किया जाना है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि टांडा निजाम अली गांव के सचिव रंजीत गुप्ता को पता ही नहीं है कि प्रतिदिन कितने मजदूर यहां काम कर रहे हैं। बीडीओ फतेहपुर हेमंत कुमार ने बताया कि आलू की खोदाई में अधिक पैैैसा मिलने के चलते पंजीकृत मनरेगा श्रमिक यहां काम पर आने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। काम न रुकने पाए इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें