बख्शी का तालाब। करीब तीन वर्षों से बदहाल काकोली मार्ग और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने सपा की प्रदेश सचिव प्रीति तिवारी के साथ सड़क पर भरे पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन से सड़क निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
प्रीति तिवारी ने कहा कि सड़क बन जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। आए दिन होने वाले हादसे भी रुकेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।