फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 15 लाख रुपये की लागत से बना खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। ग्राम पंचायत सिहाली में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन विधायक साकेंद्र वर्मा ने सोमवार को फीता काटकर किया। इस खेल मैदान के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। ग्राम निधि से 14.86 लाख रुपये की लागत से तैयार इस खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल, दौड़ने के लिए रैंप, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट, नेट के साथ क्रिकेट अभ्यास की सुविधा है। रात के समय खेलों को सुगम बनाने के लिए मैदान के चारों ओर दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई है। विधायक ने कहा कि इस स्तर का खेल मैदान पूरे क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां खेलकर युवा अपनी प्रतिभा को निखारेंगे और भविष्य में क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बीडीओ संतोष सिंह, सचिव गोदराज, विकास पांडे, आशीष वर्मा, पवन कुमार, बजरंगी प्रसाद, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें