फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नए कृषि कानूनों की प्रतियां जला किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
बाराबंकी। नए कृषि कानून का किसानों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान तहसीलों में पहुंचे किसानों इसका विरोध करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। सोमवार को भाकियू टिकैत के हैदरगढ़ ब्लाॅक अध्यक्ष हरीराम पाल की अगवाई में पैदल मार्च कर हाईवे से होकर तहसील कार्यालय गेट पहुंचे। नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन के बीच नए कानून की प्रतियां जलाने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में पहुंचे एसडीएम शम्स तबरेज खां ने ज्ञापन लेकर किसानों को शांत कराया। उधर सिरौलीगौसपुर में भी तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा के साथ पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए किसान नीति की प्रतियां जलाई है। फतेहपुर तहसील के ब्लॉक अध्यक्ष बाबादीन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो किसान तहसील परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील के गेट पर पहुंचे और कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। रामसनेहीघाट में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील के बाहर किसान नीति बिल का प्रतियां जलाकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें