फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

Sun, 07 Feb 2016 12:25 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से ही केडी सिंह बाबू स्टेडियम का नजारा बदला रहा। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त थे तो कई बच्चे स्पोर्ट्स की ड्रेस में रिर्हलस कर रहे थे। मौका था बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छात्रा-छात्राओं ने बेहतर खेलकूद कर प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अधिकारी अजय यादव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों व गुब्बारों को उड़ा कर किया। इसके बाद सभी विकास खंडों से आए प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने मार्चपास्ट कर जिलाधिकारी अजय यादव को सलामी दी। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के छात्रा-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। जिलाधिकारी अजय यादव ने भी छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों पर बल दिया।

छात्रों का पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, एडीएम हरिकेश चौरसिया, बीएसए प्रताप नारायन सिंह ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अरुणेंद्र कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, अजय गुप्त, सतीश चंद्र त्रिपाठी, अजीत सिंह, संतोष शुक्ला, नवाब वर्मा, शिव सिंह, अखिलेश कुमार, राजेंद्र सिंह डॉ. राकेश सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, ऋतु पाठक, अवधेश सिंह, ऋषि टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें