फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुरू हुए खेलकूद

Sun, 16 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुरू हुए खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक रैली रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरू हुई। छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। इससे पहले विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद मशाल दौड़ लगाई गई। मुख्य अतिथि ने खेल ध्वज फहराकर शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े। इसके बाद खेल कूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक रैली तीन दिनों तक चलेगी। रैली की मेजबानी जमीलउर्ररहमान गर्ल्स इंटर कॉलेज को दी गई। इस रैली में करीब 32 कॉलेजों के दो सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य अतिथि व ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप ने खेल ध्वज फराया।

इसके बाद शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े। विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इसके बार मशाल दौड़ लगाई गई। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने छात्र-छात्राआें का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह,  को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह, प्रधानाचार्य इकबाल फातिमा, मोहम्मद एहरार, नीता अवस्थी, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. विजय कृष्ण यादव, अंजू रानी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 

गोलाफेंक में जितेंद्र व आरती अव्वल
खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर वर्ग बालक में गोला फेंक में जितेंद्र कुमार ने प्रथम, नूरुद्दीन ने द्वितीय व शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आरती सिंह ने पहला, निर्मला कुमारी ने दूसरा व सुमन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर बालक वर्ग के डिस्कस थ्रो में मो. दिलशाद ने पहला, जितेंद्र ने दूसरा व मो. दानिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में स्नेहा ने प्रथम, आरती सिंह ने द्वितीय व निर्मला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंदर-14 लंबी बालिका वर्ग में कमला देवी ने प्रथम, अवंतिका वर्मा ने द्वितीय व पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें