फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियाबाद नहर पर बनाएं जाएंगे तीन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की दरियाबाद नहर शाखा के अलग-अलग स्थानों पर तीन पुल बनाए जाएंगे। इन पुुलों के बनने से क्षेत्र की 65 गांवों की करीब दो लाख की आबादी को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। माह के अंत तक इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। उधर सिंचाई विभाग ने इन पुलों के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

दरियाबाद नहर शाखा पर शेखपुर, नूरपुर और खत्रीपुर के पास तीन पुलों का निर्माण नए सिरे से कराया जाना है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन स्थानों पर पहले से बने पुल काफी जर्जर हो चुके हैं जिससे उन पर आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। इससे क्षेत्र के करीब 65 गांवों की दो लाख की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर पर पुलों का निर्माण न होने की वजह से जिला मुख्यालय व अयोध्या जाने के लिए करीब तीन किमी की अतिरिक्त दूूूूरी तय करनी पड़ती है।
तीन पुल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। लोगों का कहना है कि ज्यादा दिक्कतें बरसात के दौरान होती हैं। मार्गों पर जलभराव हो जाने से परेशानी होती है। इस संबंध में कई बार लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की। सिंचाई विभाग ने पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पुलों के निर्माण के लिए माह के अंत तक अनुमति मिल जाएगी। इसके मद्देनजर निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें