बाराबंकी। न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में नौनिहालों में छुपी खेल प्रतिभा देखने को मिली। बुधवार को मरकामऊ न्याय पंचायत की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने किया। इसमें 12 प्राथमिक व पांच पूर्व माध्यमिक विद्यालयो के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
बुधवार को प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ मे शिवानी प्रथम, रोशनी द्वितीय व रानी तीसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड में शिवानी को पहला, रानी को दूसरा व रोशनी को तीसरा स्थान मिला।
बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में गोविंद प्रथम, प्रकाश द्वितीय व अरमान तीसरे स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक स्तर बालक सौ मीटर दौड मे अर्जुन प्रथम, राहुल द्वितीय तथा प्रदीप को तीसरा स्थान मिला।
पूर्व माध्यमिक स्तर कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरदरी तथा बालिका वर्ग मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंधवा की टीम विजेता रही। विजेताओं को बीईओ मुकेश कुमार ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर एबीआरसी बृजेश शुक्ला, रश्मि शुक्ला, अभिषेक सिंह, अभिषेक तिवारी, विपिन, अमित, गीता, प्रवीन आदि मौजूद रहे।