फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सौ मीटर दौड़ में राजश्री और हेमंत रहे अव्वल

विज्ञापन
बाराबंकी। शुक्रवार को केडीसिंह बाबू स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वा? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा किया गया। इसका शुभारंभ दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा द्वारा गुब्बारों को हवा में छोड़कर किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राजश्री पाठक तो बालक वर्ग में हेमंत कुमार को पहला स्थान मिला। बालिका वर्ग की लंबी कूद में वैशाली यादव और बालक वर्ग रामेंद्र यादव ने बाजी मारी। इसी तरह 800 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग में रमन कश्यप व लक्ष्मी चौहान अव्वल रहे। गोला फेंक बालक वर्ग में पीयूष मिश्रा और बालिका वर्ग में शुभासिनी सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
जेबलिंग थ्रो में रामेंद्र यादव ने जीत हासिल की। सौ मीटर दौड़ में प्रेम पाठक और शिवांगी अवस्थी ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, अमर बहादुर सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, चंदारानी, रियाज अहमद, हुकुम सिंह, तुलसी राम चौहान, सूरज सिंह गौर, पृथ्वीराज, मोहसिन अख़्तर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सारंग ने किया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
कोटवाधाम। क्षेत्र में 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसका उद्घाटन शुक्रवार को समाजसेवी आनंद प्रताप सिंह उर्फ अन्नू भैय्या ने किया। खजूरी में प्रतिवर्ष होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में 15 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें विजेता टीम को 20 हजार व उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ सभी खिलाड़ियों को बल्ला भी दिया जाएगा।
उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि अन्नू भैय्या ने आयोजकों को 7100 रुपये का आर्थिक सहयोग देते हुए कहा कि क्रिकेट हम सभी को जोड़ने का काम करता है। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे आयोजनों में सभी लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर अंशू सिंह अनुराग सिंह अंकुर सिंह बड़े सिंह, सोनू चौधरी सहित अनेकों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें