फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पार करते समय छूटा बालक का हाथ, मां की आंखों के सामने कार ने कुचल दिया; लाश हाथों में लेकर चीत्कार उठी

Sat, 21 Feb 2026 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में सड़क पार करते समय बालक का हाथ छूट गया, तो मां की आंखों के सामने बच्चे को कार ने कुचल दिया। लाश हाथों में लेकर वह चीत्कार उठी। बच्चा मां के साथ कपड़े खरीदने बाजार आया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिव्यांशु यादव की फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में शनिवार शाम मां की आंखों के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बालक को कुचल दिया। इससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के महमूदाबाद कस्बा में दरियाबाद रोड पर हुआ। बताया गया कि नूरगंज हमीदनगर निवासी वीरपाल यादव के दो बेटों में दिव्यांशु यादव (6) बड़ा था। वह शनिवार की शाम मां सुनीता के साथ कपड़े खरीदने गांव से करीब दो किमी दूर महमूदाबाद बाजार आया था। 

बताते हैं कि सुनीता पुत्र का हाथ पकड़े हुए थीं। बाजार के पास ही सड़क पार करते समय अचानक उनका हाथ छूट गया। इसी दौरान सफदरगंज से दरियाबाद जा रही तेज रफ्तार कार दिव्यांशु को रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने कार रुकते ही चालक को पकड़ लिया। बच्चे को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां की हालत सबसे खराब है, क्योंकि उन्हीं के सामने घटना हुई। इमरजेंसी में तैनात डॉ. अविनाश उपाध्याय ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरे घाव थे। एसएचओ अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक के पिता लखनऊ में मजदूरी करते हैं। बालक कक्षा एक का छात्र था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें