फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क पर उतरे विशेष रोल प्रेक्षक, बूथों व कॉलोनियों में की पड़ताल

Sun, 21 Dec 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर के छाया चौराहा पर एसआईआर के बारे में मतदाताओें से बात करते संयुक्त सचिव कुणाल।
विज्ञापन
बाराबंकी। संयुक्त सचिव युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय विशेष रोल प्रेक्षक एसआईआर कुणाल ने सड़कों पर उतर मतदाताओं से बात की और एसआईआर को लेकर उनकी राय जानी। वह बूथाें पर पहुंचे और बीएलओ मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बात की और अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियां को परखा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी पहुंचे संयुक्त सचिव ने यहां पर मौजूदा रामावती से एसआईआर के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि फाॅर्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर दिया है। छाया चौराहा पहुंचकर लोगों की राय जानी। वीरबहादुर, राजेश, हिमांशू ने बताया कि आयोग का यह कदम सराहनीय है। डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जिले में छह विधानसभा कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़ हैं। यहां पर 23 लाख 31,649 मतदाता हैं। बताया कि सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जिनके सापेक्ष अब तक 19 लाख 54,314 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। मौजूदा समय में एक लाख 32,025 मतदाता नो-मैपिंग की श्रेणी में हैं, जो 6.76 प्रतिशत है, जिसे कम करने का कार्य चल रहा है।
विशेष रोल प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग की अपेक्षा की तथा सुझाव, शिकायतें सुनीं। इसका निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विशेष रोल प्रेक्षक ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि 26 दिसंबर के पूर्व मतदाताओं की मैपिंग न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर एडीएम निरंकार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, तेजस के, अजीत वर्मा, राजेंद्र वर्मा, सोनल वैश्य, हिमांशु यादव, विनय प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूथों पर पहुंच देखी हकीकत
विशेष रोल प्रेक्षक ने जिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मतदान स्थल सेंट्रल एकेडमी की भाग संख्या 236, 237, 238 एवं 239 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्र में मैपिंग सहित अन्य कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के संबंध में बीएलओ से जानकारी ली। इससे पहले हैदरगढ़ में एसडीएम राजेश विश्वकर्मा के साथ बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें