फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के सभी 2768 मतदेय स्थलों पर 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आवश्यक संशोधन कराने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान सभी बीएलओ अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। यह अभियान अर्हता तिथि एक जनवरी-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का हिस्सा है। दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी।

विशेष अभियान दिवसों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से नागरिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। बीएलओ के पास फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


पंजीकरण और संशोधन प्रक्रिया
नागरिक 17 नवंबर, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकेंगे। आयोग की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन जांच संभव है। नए पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 का उपयोग करें। किसी अपात्र या मृतक मतदाता का नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आपत्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें