फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दिवाली पर वृद्धा आश्रम में पहुंचीं एसपी

Wed, 11 Nov 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में एसपी रवीना त्यागी और बुजुर्ग महिला के बीच होती बातचीत
विज्ञापन
बाराबंकी। दिवाली का त्योहार अपनों के बीच मनाने की चाह हर किसी के मन में होती है, लेकिन कुछ बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम ही उनका परिवार है। रविवार को सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला। एसपी रवीना त्यागी बुजुर्गों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचीं तो वहां रह रहीं बुजुर्ग महिलाओं ने उन्हें देखते ही गले लगा लिया।
विज्ञापन

किसी ने उनके सिर पर हाथ फेरा तो किसी ने दुलारते हुए प्यार से ''बिटिया रानी'' कहकर पुकारा। एसपी ने भी उन्हें गले लगाया और बड़े अपनत्व से उनका हालचाल पूछा। उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए मिठाई और उपहार भेंट किए। कुछ देर के लिए पुलिस अधिकारी और बुजुर्गों के बीच का औपचारिक रिश्ता मां-बेटी के स्नेह में बदल गया। बुजुर्ग महिलाओं ने एसपी को खूब आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी उत्तरी विवेक तिवारी, सीओ नगर आफताब आलम, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें