फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सपा विधायक ने भाजपा को बताया हिंदू आतंकवादी संगठन, वीडियो वायरल होने पर मुकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी से सदर विधानसभा सीट से विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक भारतीय जनता पार्टी को हिंदू आतंकवादी संगठन बताते नजर आ रहे हैं। हालांकि विधायक ने अपनी सफाई देते हुए वीडियो को एडिटेड बताया और इसे विरोधियों की साजिश करार दे डाला। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। फिलहाल, इस बयान की निंदा करते हुए भाजपा कड़ा विरोध जता रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को शहर के गन्ना संस्थान परिसर में सपा की ओर से गृहमंत्री के बाबा साहब पर बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन को संबोधन करते हुए विधायक सुरेश यादव ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। विधायक ने कहा कि भाजपा एक हिंदू आतंकवादी संगठन है। यह पूरी तरह से देश को बर्बाद करना चाहती है। हमारे महापुरुषों के बारे में इतनी गलत बातें करेंगे तो समाजवादी चुप बैठने वाले नहीं। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके बाद विधायक ने प्रकरण से अपना पल्ला झाड़ लिया।
विधायक ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से असत्य है और एडिट करके चलाया गया। विरोधियों ने व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश की है। मैं तीन बार का एमएलए हूं, इतना तो नासमझ नहीं हूं कि इस तरह का कोई बयान भी देना चाहिए। सबसे निकट के लोग ही विरोधी बन गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि विधायक का बयान निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें