फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के गुर्गोें ने छीना प्रत्याशी का परचा, हंगामा

Sat, 10 Oct 2015 11:38 PM IST
बाराबंक/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी व निर्वाचन आयोग से की है।  इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। विकास खंड निंदूरा के ग्राम दरावां प्रथम के वार्ड नंबर-97 से यहां के निवासी रंजीत क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को 10.25 बजे ब्लॉक पर परचा दाखिल करने जा रहा था।
विज्ञापन


रंजीत ब्लॉक गेट पर बने दूसरे बैरियर के पास पहुंचने वाला था कि पीछे से पहुंचे दो लोगों ने उससे कहा कि आप के कागजात पर बैंक का ऋण चढ़ा हुआ है और उसके कागज देखने के बहाने लेकर भागने लगे।

दोनों ब्लॉक गेट पर खड़ी एक सफेद रंग की कार में सवार होकर परचा ले भाग निकले।कार में दो पुलिस कर्मी व दो अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि कार में बैठे दोनों पुलिस कर्मी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य व सपा नेता राजेश यादव उर्फ राजू के गनर थे।
विज्ञापन


पीड़ित चिल्लाता रहा और पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। बीडीसी प्रत्याशी का परचा छीनकर कार सवार महमूदाबाद की ओर भाग गए। प्रत्याशी और उसके समर्थकों के हंगामा करने पर प्रशासन का ध्यान उधर गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। उनके आदेश पर सीओ और एसडीएम फतेहपुर ने बीडीसी प्रत्याशी को समझा-बुझा दूसरा परचा भराकर दाखिल करा दिया है।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत डीएम, एसपी व राज्य निर्वाचन आयोग में की है। पुलिस ने इस मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें