फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एसपी ने पीआरवी वाहनों का किया निरीक्षण

Fri, 08 May 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सलामी लेकर परेड और ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की फिटनेस के लिए दौड़ कराई। एसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए सभी आपातकालीन उपकरणों को क्रियाशील रखने और वाहनों की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार और परिवहन शाखा का भी निरीक्षण किया। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें