फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Fri, 08 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम क्षेत्र में  बारिश के दौरान  स्कूल जाते छात्राएं ।
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। इससे गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा बारिश हैदरगढ़ और सबसे कम बारिश रामनगर में हुई है। सुबह हुई बारिश से सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हुई, जिन्हें भीगते हुए विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा अभी और बारिश होगी इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। विभाग के अनुसार सदर तहसील नवाबगंज में 10 मिमी, रामसनेहीघाट में 12 मिमी, फतेहपुर में छह मिमी, हैदरगढ़ में 15 मिमी, रामनगर में चार मिमी और सिरौलीगौसपुर में पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सुबह अचानक मौसम बदला और घने बादल के साथ बारिश हुई जिससे सबसे ज्यादा क्षेत्र के किसानों के खेतों में लगी तरबूज, खरबूजा, टमाटर, भिंड़ी के अलावा मेंथा की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश में सुबह स्कूल जाने वाले छात्र भीगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें