फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-कांग्रेस गठबंधन की बनेगी सरकार : आजाद

Fri, 17 Feb 2017 12:05 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
गुलाम नबी अाजाद
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रदेश में सपा ने विकास कार्य किया है तो कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिसके बदौलत सपा-कांग्रेस दोनों पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं और इसी के बल पर सूबे में सरकार बनाई जाएगी। कांग्रेस महासचिव बृहस्पतिवार को विधानसभा जैदपुर के ग्राम बांसा में पार्टी प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के लिए नहर का पानी मुफ्त, लखनऊ से आगरा हाईवे लखनऊ में मैट्रो और छात्राओं के लिए लैपटॉप जैसी तमाम योजना चलाई।
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ बातें कर रही है, जिसके कारण लोगों को अच्छे दिन आने का ख्वाब टूटा पड़ा है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बसपा व भाजपा दोनों ही प्रदेश को बरबाद करने में लगे है लेकिन इस बार कांग्रेस व सपा के गठबंधन से अखिलेश यादव की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा, नोटबंदी को लेकर बेटियों की शादी टूट गई। 150 लोगों की मौत हो गई। लोग बेरोजगार हो गए। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य पीएल पुनिया, फव्वाद किदवई, इमरान किदवई, शोभा ओझा, अमर नाथ मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें