बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रविवार को यूपी-112 के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने यूपी-112 पर मिलने वाली आपातकालीन सूचनाओं और शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने महत्वपूर्ण रजिस्टरों, फाइलों और सरकारी दस्तावेजों के रखरखाव की जांच की। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने के साथ ही आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने की हिदायत दी। (संवाद)