बाराबंकी। शहर में केंद्रीय विद्यालय रोड पर रविवार रात कई युवकों ने मिलकर दो युवकों की पिटाई कर दी। दोनों पर थप्पड़ों की बौछार कर दी गई। मारपीट की सूचना यूपी-112 पर मिलने के बाद पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजकर उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सीओ आफताब आलम ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पीआरवी से घटना के संबंध में जानकारी मांगी गई है। संवाद