फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-भाजपा में टिकट को लेकर मचा घमासान

Wed, 18 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
चुनाव तिथि घोषित होते ही जिले में सियासी हलचल दिनों-दिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। बसपा ने जहां सभी प्रत्याशी चुनाव में घोषित कर दिए हैं। वहीं भाजपाई दिल्ली तो सपाई लखनऊ की ओर ताक रहे हैं। गठबंधन में कांग्रेसियों को क्या मिलेगा इसकी गणित बिठाई जा रही है।
विज्ञापन


टिकट को लेकर सर्वाधिक चर्चा रामनगर और जैदपुर विधानसभा सीट को लकर हो रही है। यहां पर प्रदेश सरकार में मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप और सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा के बीच जोर आजमाइश हो रही है। गठबंधन में जैदपुर विधानसभा सीट कांग्रेस के कोटे में जाने की चर्चा है।  

समाजवाद का गढ़ कहा जाने वाला बाराबंकी जनपद की सभी सीटों पर सपा का कब्जा है। पार्टी के भीतर मचा घमासान भले ही लखनऊ में थम गया हो पर बदले हालातों में पार्टी की नई सूची में सेहरा किस-किस के सिर बंधेगा इसे लेकर गुणा-भाग तेज हो गया है। सर्वाधिक लोगों की निगाहें रामनगर विधानसभा पर टिकी हैं। 
विज्ञापन


यहां पर अरविंद सिंह गोप व राकेश वर्मा में उम्मीदवारी को लेकर लखनऊ में पिता-पुत्र के बीच कौन भारी पड़ेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसी तरह जैदपुर विधानसभा गठबंधन में कांग्रेस के खाते में जाने की चर्चा पर राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया की पत्नी के चुनाव लड़ाने का ताना-बाना बुना जा रहा है। भाजपा ने उम्मीदवार तय करने के लिए दिल्ली की ओर रुख कर दिया है। बसपा जरूर अपने सभी प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें