फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 95 केंद्रों पर अब तक छह लाख क्विंटल धान की खरीद

Mon, 16 Dec 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रों से धान उठान की उचित व्यवस्था न हो पाने से खरीद का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इसके चलते ही अब तक 95 केंद्रों पर 6 लाख क्विंटल धान की खरीद ही हो सकी है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि खरीदे गए धान की उठान की उचित व्यवस्था न होने के कारण ही नई खरीद करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए इस वर्ष 95 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 6,03,120 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जबकि पिछले साल इस अवधि तक 5,61,580 क्विंटल धान की खरीद ही हुई थी। इस तरह बीते वर्ष के मुकाबले इस साल 40 हजार क्विंटल धान की ज्यादा खरीद हुई है। लेकिन खरीद के तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए खरीद की यह रफ्तार काफी धीमी मानी जा रही है। अभी तक केंद्रों पर हुई 3.20 लाख क्विंटल धान की खरीद के सापेक्ष राइस मिलों द्वारा अब तक सिर्फ 2.80 लाख क्विंटल धान की उठान ही की गई है। इससे कई क्रय केंद्रों पर भंडारण का अभाव होने से खरीद की रफ्तार पर ब्रेक तक लग गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा उठान में लापरवाही बरतने वाले राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि उठान में तेजी के लिए क्रय केंद्र प्रभारी संबद्ध राइस मिल संचालकों से लगातार संपर्क कर धान उठान के कार्य को तेजी के साथ पूरा कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें