बाराबंकी। जहांगीराबाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 52 ग्राम मार्फीन बरामद कर जेल भेज दिया। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि शातिर अपराधी अमन जोगी निवासी मोहल्ला पीरबटावन शहर कोतवाली को ग्राम बंधौली से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 52 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी वध प्रतिबंधित मवेशियों के कत्ल मामले में भी वांछित था।