कुर्सी। आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आटा, मैदा, सूजी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को फतेहपुर तहसील क्षेत्र की फ्लोर मिलों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने आटा, मैदा और सूजी के छह नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता यादव और सलिल कुमार ने यूपीएसआईडीसी, कुर्सी रोड स्थित राज इंटरप्राइजेज, प्रभा इंटरप्राइजेज, सिनॉर्जी फूड्स, सांवरिया फूड्स, एसबीआर फूड्स तथा सत्य नारायण केशव राम प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लाइसेंस, उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों की कार्यस्थिति, गेहूं के भंडारण और साफ-सफाई का परीक्षण किया। (संवाद)