फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर किनारे मिला छह बोरी पटाखा, जांच शुरू

Thu, 04 Sep 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। लखनऊ जिले की सीमा से सटे देवा के दो गांवों में बुधवार को नहर किनारे छह बोरी विस्फोटक सामग्री मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी विस्फोटक पदार्थ को जब्त कर सुरक्षित तरह से नष्ट कराया। इतनी भारी मात्रा में बारूद कहां से आया और इसे कौन यहां फेंक गया, इसे लेकर अलग-अलग चर्चा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आशंका है कि हाल ही में लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में विस्फोट के बाद कार्रवाई से बचने के लिए इन विस्फोटक को लाकर फेंका गया होगा। सुबह इब्राहिमपुर खुर्द के निकट माइनर के किनारे दो बोरी सुतली गोला ग्रामीणों को लावारिस हालत में पड़े दिखे। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड ने विस्फोटक सामग्री को नष्ट कराया। इसी बीच खनवाहा मोड़ के पास इंदिरा नहर की पटरी पर भी एक बोरी सुतली गोला और दो बोरी खोखला पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली।
ग्राम प्रधान उमेश रावत ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने एक वैन से आए कुछ लोगों को बोरियां डालकर फरार होते देखा है। कोतवाल देवा अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों जगहों से मिले विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है। जांच में पता चला कि बारूद की पैकिंग में प्रयुक्त पेपर लखनऊ के हैं। विस्फोटक कहां से आया और इसका भंडारण कौन कर रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें