सिद्धौर के निकट पिकअप और मैजिक की भिड़ंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में चालक की स्थिति नाजुक होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
शनिवार की दोपहर कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव के समीप सवारियां लेकर जा रही मैजिक व पिकअप के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भानमऊ निवासी पिकप चालक राशिद, गोकुलपुर के रामदीन वर्मा, रसूलपुर के आमिर, नसीमा बानो, पिकअप चालक भरतलाल निवासी लाही बॉर्डर समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर राशिद की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेेंटर भेजा गया है।