फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका पर छह को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के करनपुर गांव में इन दिनों एक चकमार्ग का निर्माण चल रहा है। उक्त चकमार्ग के पास कब्रिस्तान के समीप से होकर हरिजन बस्ती के शमशान घाट तक रास्ता जाता है। इस मार्ग की पटाई मनरेगा के तहत की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त मार्ग की पटाई नक्शे के आधार पर न होकर दूसरे स्थान से की जा रही थी। इससे यह चकमार्ग शमशान से होकर गुजरता। रास्ते में दुकानें होने से लेखपाल, कानूनगो इस रास्ते को दूसरी ओर जबरदस्ती बढ़ा रहे थे। विरोध के बाद कार्रवाई से संतुष्ट न होकर शुक्रवार की सुबह दर्जनों लोगों ने थाने का घेराव किया था।
थानाध्यक्ष ने इस मामले में एक टीम गठित कर पैमाइश किये जाने का अनुरोध तहसील प्रशासन से किया था। इधर शुक्रवार की देर शाम पुलिस को कुछ लोगों पर शांतिभंग की आशंका हुई तो उन्होंने बीडीसी शिव कुमार, प्रधान पति सगीर, राहुल, रवि, विजय की रिपोर्ट एसडीएम डॉ. सचिन वर्मा को भेज दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी की जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष रामकिशन राना ने बताया कि एसडीएम ने छह लोगों की जमानत याचिका नामंजूर करते हुए सभी को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें