फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दौड़ में जैद व कबड्डी में सिरौलीगौसपुर अव्वल

Tue, 20 Feb 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उनको मौका देने की है। सोमवार को सिरौलीगौसपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। मो. जैद सब पर भारी पड़े और तीनों वर्गों की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें मोहम्मदपुर बाहु गांव के मो. जैद प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय व सूरज यादव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में भी मो. जैद प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय व विशाल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में भी मो. जैद प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय व रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।


कबड्डी प्रतियोगिता सिरौलीगौसपुर व भवानीपुर के मध्य आयोजित की गई। जिसमें सिरौलीगौसपुर विजेता रही। विजय प्रतिभागियों को एडीओ आईएसबी विनोद कुमार व एडीओ कोऑपरेटिव आशीष वर्मा ने संयुक्त रूप से मेडल पहनाए व प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन युवा कल्याण विभाग के व्यायाम प्रशिक्षक अमर बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, सतीश वर्मा, अतिरिक्त बीओ पीआरडी विकास तिवारी व प्रधान मैकूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें