फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: साहब धान बेचने का पैसा नहीं दे रहा व्यापारी

Sun, 16 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। संपूर्ण समाधान दिवस में किसानों ने बताया कि एक व्यापारी ने 36 किसानों से लाखों रुपये का धान खरीद लिया है, लेकिन अब भुगतान नहीं कर रहा है। आरोप लगाया कि पैसा मांगने पर पुलिस से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिला रहा है।
विज्ञापन

एडीएम निरंकार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कराकर किसानों का पैसा दिलाने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।रामनगर तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम निरंकार सिंह को मोहम्मदपुर खाला के किसान रामसिंह, जगतपाल, सहजराम, अखिलेश, राम बहादुर, देशराज, अंकित समेत 36 किसानों ने सामूहिक रूप से यह शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना धान रोहित ट्रेडर्स, यूनियन पुरवा के राहुल पांडे व रोहित को बेचा था। अभी तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। वहीं गजापुरवा मजरे बड़नपुर निवासी पूजा ने शिकायत की कि राकेश कुमार व कन्हैया ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। एडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूरे जिले की सभी तहसीलों में आयोजित समाधान दिवसों में कुल 373 शिकायतें आईं, जिनमें से 34 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें