फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धौर को मिला आदर्श नगर पंचायत का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। टूटी-फूटी सड़कें व चहुंओर फैली गंदगी जैसे हालात से चार दशक से जूझ रही नगर पंचायत सिद्धौर के चौमुखी विकास की उम्मीद की किरण दिखने लगी है। बजट के अभाव में उपेक्षित नगर पंचायत की सूरत अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बदलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर नगर पंचायत सिद्धौर 42 वर्ष पुरानी नगर पंचायत है। इसमें डोमन गड़हा, अमहट, पूरेमक्का, दक्षिण अंसारी, लबौवा, हटिया, सिद्धेश्वर, मालवीय नगर, पश्चिम कटरा, उत्तरी अंसारी व शेखनटोला समेत 11 वार्ड हैं। 22 किलोमीटर के क्षेत्रफल में यहां करीब 22 हजार की आबादी निवास करती है। इस निकाय में ब्लॉक, सीएचसी, राजकीय कृषि केंद्र व राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हैं।
काफी समय से इस निकाय को जो बजट मिलता था, उससे इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा था। शासन ने अब इस निकाय को पं दीनदयाल उपाध्याय योजना में शामिल किया है। अब इसके विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। इस नगर को विकास का मॉडल बनाने के लिए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, आंतरिक गलियों, सड़कों में डामर व सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नालियां, फुटपाथ का निर्माण व सुधार, विद्युत तथा टेलीफोन के तारों को अंडरग्राउंड कराने जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सिद्धौर नगर पंचायत के ईओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पंचायत सिद्धौर को आदर्श नगर पंचायत बनाने की मांग की गई थी। इस पर शासन ने इसे पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में चयनित किया है। इससे नगर पंचायत को और भी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी और अतिरिक्त बजट मिलने से चौमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें