फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शटडाउन, फॉल्ट व अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत

Mon, 07 Sep 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जैदपुर में लाइन दुरूस्त करने के लिए जाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। मानसूनी बारिश और तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विभाग अनुरक्षण कार्य के लिए घंटों शटडाउन ले रहा है। वहीं आग, फॉल्ट व अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी मोहल्लों तक दिनभर बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन


जैदपुर संवाद के अनुसार एचटी लाइन की मरम्मत के लिए रविवार को पांच घंटे का शटडाउन लिया गया। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक करीब 300 गांवों में बिजली ठप रही। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने 15 किमी लाइन का निरीक्षण किया। पेड़ों की छंटाई, झाड़ियों की सफाई और ढीले तार कसे गए। एसडीओ शिवेंद्र मोहन ने ट्रिपिंग व फॉल्ट खत्म करने के लिए इसे जरूरी बताया।

सिद्धौर संवाद के अनुसार, कोठी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में रविवार को चार घंटे कटौती रही। बारिश और हवा से टहनियां लाइनों से टकरा रही थीं, जिससे फॉल्ट हो रहा था। जेई अंकित वर्मा ने फॉल्ट रोकने के लिए टहनियों की कटाई बताई। सआदतगंज में शनिवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे कई गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहा। रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय लाइनमैन ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन


सतरिख संवाद के अनुसार, मोहना उपकेंद्र से जुड़े 104 गांवों में शनिवार शाम सात बजे से पांच घंटे बिजली गुल रही। जन्माष्टमी पर अंधेरे से श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। जेई राजकुमार ने रोस्टिंग को आपूर्ति बाधित होने का कारण बताया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित 18 घंटे के बजाय केवल आठ घंटे बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें