फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो मकानों से नौ क्विंटल पटाखे बरामद

Mon, 07 Sep 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला में मकान के अंदर पटाखे का जखीरा देखते सीओ। संवाद
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला में शनिवार देर शाम एक मकान में चल रहे आतिशबाजी के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3.10 क्विंटल विस्फोटक व आतिशबाजी का सामान बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार शाम इसी कस्बे में थाने से आधा किमी व एक पेट्रोल पंप से 50 मीटर दूर बंद पड़े मकान में रविवार देर शाम एसडीएम व सीओ ने ताला तोड़वाकर छह क्विंटल विस्फोटक व आतिशबाजी बरामद की। पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात कटरा मोहल्ले में जरी मोहम्मद के मकान में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। छापे के दौरान पुलिस ने जरी मोहम्मद, उसकी पत्नी नूर बानो, जान मोहम्मद और जरीना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर पुलिस ने चारों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसकी जांच हो ही रही थी कि रविवार शाम एसडीम फतेहपुर कार्तिकेय सिंह व सीओ जगत राम कनौजिया ने मोहम्मदपुर खाला चौराहे के पास बिझला गांव के उमेश के बंद पड़े मकान का ताला तोड़वाकर अंदर पहुंचे तो कमरे में पटाखों व आतिशबाजी का अवैध कारोबार मिला।

पड़ताल के दौरान अधिकारियों ने एसएचओ अमित सिंह भदौरिया को जानकारी दी तो कुछ देर बाद वह भी पहुंचे। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर सीओ के साथ छापा मारा गया। कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने बताया कि हर पहलू पर छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें