फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 10 Nov 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दुल्हदेपुर में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में फाइटिंग करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद द्वारा शनिवार को अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन जेबीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुल्हादेपुर में हुआ। प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। इस दौरान विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देकर दमखम दिखाया। मुकाबलों के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहला मुकाबला 46 से 51 किलोग्राम भार में सौरभ कुमार बाबा भोले मां पार्वती महाविद्यालय सुलतानपुर व सोमयोग सैनी नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा के बीच हुआ। इसमें सौरभ कुमार ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबला 61 से 64 किलोग्राम में अनुराग चौधरी संत भीखा दास रामयस पीजी कॉलेज अयोध्या और युवराज सिंह के मध्य खेला गया, इसमें अनुराग चौधरी ने जीत हासिल की।

तीसरा मुकाबला 54 से 57 किलोग्राम के पंकज गुप्ता नंदिनी नगर महाविद्यालय व प्रशांत वर्मा जेबीएस महाविद्यालय के बीच हुआ। इसमें पंकज गुप्ता जबकि 57 से 60 किलोग्राम वर्ग के चौथे मुकाबले में राजा देवी बक्श सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय गोंडा के कपिल गुर्जर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


63 से 67 किलोग्राम वर्ग में पांचवा मुकाबला रणजीत सिंह डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या और भुवनेश्वर निगम किसान पीजी कॉलेज बहराइच के बीच हुआ। जिसमें रणजीत सिंह ने जीत दर्ज की। छात्राओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोनी शर्मा श्री रघुकुल विद्यापीठ गोंडा व मधु डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीच हुआ।

इसमें सोनी शर्मा विजय हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने किया। जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें